कौशाम्बी, मार्च 17 -- अजुहा कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की शातिर नाक की कील ले उड़ा। आरोपी ने ग्लूकोज चढ़ने में अवरोधक बताकर कील उतार ली थी। खुद को पीड़िता की बेटी का पड़ोसी बताया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने ठग की तलाश शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गांव की फूलमती पत्नी झूरी ने बताया कि इन दिनों उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 15 मार्च को इलाज कराने के लिए अजुहा कस्बा स्थित निजी अस्पताल गई थी। वहां उपचार के दौरान एक अंजान युवक आया। उसने खुद को बेटी के गांव उदई सराय का बताया। यह भी कहा कि बेटी उसको देखने आ रही है। पीड़िता के मुताबिक ग्लूकोज चढ़ने के दौरान आरोपी ने कहा कि नाक की कील की वजह से दिक्कत होगी। इसके बाद उसने कील उतार ली और फरार हो गया। इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.