ग्लास फैक्ट्री में आग, टीन शेड जलकर राख
रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र लकेश्वरी की एक ग्लास फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते पूरे टीन शेड में फैल गईं, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री का टीन शेड पूरी तरह जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.