ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कुलदीप लहराएंगे तिरंगा
गंगापार, जुलाई 23 -- मऊआइमा से निकली पोल वॉल्ट की प्रतिभा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी। ग्लासगो में 23 जुलाई से स्कॉटलैंड ग्लासगो शहर में शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मऊआइमा के कोच घनश्याम यादव के साथ कुलदीप कुमार और देव मीना ग्लासगो जाएंगे। भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे दोनों खिलाड़ी कोच घनश्याम यादव के साथ ग्लासगो के लिए रवाना हो रहे हैं। कुलदीप कुमार ने फेडरेशन कप में 5.45 मीटर कूदकर संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मऊआइमा निवासी कोच घनश्याम यादव ने कहा, दोनों खिलाड़ी मेडल जीतने में सक्षम हैं, उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए तैयार करना है। यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार 'क्रिकेट' क्यों नहीं? इन 9 गेम्स को भी हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.