ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में आज चुनौती पेश करेंगे बॉक्सर आदित्य
आगरा, जुलाई 25 -- स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप सिंह भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि बॉक्सर आदित्य प्रताप यादव 65 किग्रा भारवर्ग में पहली बाउट में युगांडा के बॉक्सर का सामना करेंगे। आदित्य प्रताप ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पदक जितवाने के लिए कड़ा अभ्यास किया है। आदित्य ग्लासगो में गए भारतीय दल के एकमात्र आगरा निवासी खिलाड़ी हैं। आदित्य को आरएसओ संजय शर्मा, पिता संतोष यादव, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर, सचिव ब्रजेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद, विजेंद्र सिंह, ललित शर्मा, हर्षित मिश्र ने जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के तीसरे दिन का शेड्यूल, 2 मेडल इवेंट भी यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.