शामली, जुलाई 1 -- शामली। शासन के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में कृषि रक्षा अनुभाग की ओर से ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं कम कीटनाशी के प्रयोग से सुरक्षित और बेहतर कृषि उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने समेकित कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षण देते हुए फेरोमोन ट्रैप, सोलर लाइट ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और ल्यूर के माध्यम से कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी। वहीं कृषि रक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने किसानों को कीटनाशियों का उपयोग करने से पहले लेबल और लीफलेट पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने, निर्धारित मात्रा और समय पर ही छिड़काव करने तथा अनधिकृत मिश्रण से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित और अस...