बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। नगर के ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शॉटपुट, 400 मीटर रिले रेस तथा खो-खो की फाइनल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने टीम भावना का प्रदर्शन किया। खो-खो की फाइनल स्पर्धा में कक्षा 9 से 11 वर्ग में कक्षा 11 की टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के बल पर खिताब अपने नाम किया। वहीं कक्षा 6 से 8 के ए और बी सेक्शन के बीच हुए मुकाबले में बी सेक्शन की टीम ने खेल का प्रदर्शन करते हुए विजयी बढ़त हासिल की। प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलदीप जिंदल ने बताया कि गुरुवार को विजेताओं को मेडल-ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.