गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम, हिटी। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, लेकिन गुरुग्राम में प्रशासन के दावों और आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुराने गुरुग्राम से लेकर नए गुरुग्राम तक के इलाकों में अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी हैं। ग्रैप-4 की पाबंदियों के बावजूद बिल्डर और ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। धूल के गुबार से बुरा हाल शहर की मुख्य सड़कों पर जमी धूल भी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ा कारक बन रही है। दौलताबाद फ्लाईओवर, सराय गांव की सड़क, न्यू रेलवे रोड और पटौदी रोड सहित शहर की आंतरिक सड़कों पर मिट्टी की मोटी परत जमी हुई है। वाहनों के गुजरने के साथ ही यह धूल हवा में मिलकर 'स्मॉग' को और गहरा कर रही है। प्रशासनिक सुस्ती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.