नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में ग्रैप हटते ही 400 किलोमीटर सड़क का निर्माण तेजी से किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी। सीएम ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण वॉल-टू-वॉल किया जाएगा, ताकि सड़क किनारों से धूल उड़ने की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। इसके साथ ही प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार सड़कों के सेंट्रल वर्ज (मध्य विभाजक) पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगातार स्थापित कर रही है। इससे धूल के कणों को निष्प्रभावी किया जा रहा है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के लिए दीर्घकालीन उपाय आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित 400 किलोमीटर सड़कों में से 300 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा बजट जारी किया जा चुका है, जबकि शेष 100 किलोमीटर सड़कों का निर्म...