फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रैप-चार नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने मंगलवार रात सख्त कार्रवाई की। खुले में तंदूर जलाने और कूड़ा जलाने पर 7 लोगों के चालान किए गए। कुल 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई जगह बायोमास ईंधन, लकड़ी और कोयले से तंदूर जलते पाए गए। कुछ स्थानों पर खुले में कूड़ा जलाया जा रहा था, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा था। ऐसे मामलों में तुरंत चालान किए गए और लोगों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। एशवीर सिंह ने औद्योगिक इकाइयों को भी निर्देश दिए कि वे अपनी फैक्ट्रियों के बाहर तैनात सुरक्षा गार्डों को सर्दी से बचाव के लिए हीटर उपलब्ध कराएं। इससे गार्ड लकड़ी या अन्य ज्वलनशील पदार्थ जलाने से बचेंगे और प्रदूषण कम होगा। सुबह के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.