ग्रैप्लिंग कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष बने जतिन
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला गुरुग्राम ग्रैप्लिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर जतिन डबास की नियुक्ति किया गया है। इस नियुक्ति से खेल जगत में खुशी की लहर देखी जा रही है। जतिन डबास ने कहा कि वह इस पद का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद स्वामी व वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद शर्मा का आभार किया। जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर यह दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम जिले में ग्रैप्लिंग कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। इसके लिए वे कोचिंग, प्रतियोगिताओं और खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देंगे।जतिन डबास ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व खेल प्रेमियों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। ताकि जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.