नई दिल्ली, मार्च 15 -- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अब 61 के हो चुके हैं। 14 मार्च को एक्टर जन्मदिन था। एक्टर को दुनियाभर से बधाइयां मिलीं। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि एक्टर के जन्मदिन वाले दिन खास जश्न हो सकता है। आमिर के खास लोग इस 61 साल के जश्न के लिए एक साथ आ सकते हैं। लेकिन एक्टर ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की जगह खुद को कहीं और बी बिजी रखा। आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन में बन रही दो बड़ी फिल्मों में बिजी हैं। एक फिल्म में उनका बेटा जुनैद है और दूसरी फिल्म सनी देओल स्टारर है।इसलिए नहीं मनाया अपना 61वां जन्मदिन रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान इन दिनों बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के काम में बिजी हैं। इस फिल्म को खुद आमिर खान और उनके कजिन मंसूर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन ...