नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सत्येंद्र उर्फ मोंटू भसीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत की अवहेलना करने और वर्ष 2015 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की। वहीं, दावा किया जा रहा है कि चंपावत पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को नेपाल सीमा से दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह लगातार पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। यह भी पढ़ें- ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार काफी प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दो अप्रैल 2026 को सत्यें...