नई दिल्ली, फरवरी 25 -- रेनो इंडिया ने अपनी न्यू जनरेशन डस्टर 26 जनवरी को एक शानदार इवेंट में लॉन्च की थी। तब कंपनी ने इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया था। अब कंपनी ने बताया कि 17 जनवरी को इसकी कीमतों से पर्दा उठाकर इसे पूरी तरह से लॉन्च कर दिया जाएगा। मिडसाइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, हुंडई वेन्यू, किआ सेल्टोस, किआ सोनेट जैसे कई मॉडल से होने वाला है। उम्मीद है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 10 लाख से कम होंगे। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमतें 9.50 लाख से 19 लाख रुपए होने का दावा किया गया है। बता दें कि कंपनी ने पुरानी डस्टर को 2022 में बंद कर दिया था। डीलर्स के पास पहुंच गई डस्टर2026 डस्टर डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। ऐसे में ग्राहक इसे खरीदने से पहले अच्छी तरह जाक...