वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, संवाददाता। जिले के युवा शतरंज खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय मास्टर अजय संथोष पर्वतारेड्डी ने ग्रैंडमास्टर खिताब की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया है। चेक गणराज्य में 'चेस फेस्टिवल चेस्के बुडेयोवित्से-2026' के ग्रैंडमास्टर वर्ग में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने नौ बाजियों में 6.5 अंक अर्जित किए।

प्रदर्शन विवरण जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव तुषार सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में वह अंकों के आधार पर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे। टाईब्रेक में उन्हें दूसरा स्थान मिला। उन्होंने कई अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ग्रैंडमास्टर एंतोन कोरोबोव के खिलाफ उनका मैच ड्रॉ रहा। इसके अलावा ग्रैंडमास्टर मीसा पाप से जीत दर्ज की। ग्रैंडमास्टर फिलिप हारि...