ग्रे हेयर के साथ भी दिखें स्टाइलिश, आमिर खान का सॉल्ट एंड पेपर लुक है खास
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- आमिर खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नजर आए आमिर ने इस बार अपने बालों को नेचुरल रखते हुए सॉल्ट एंड पेपर लुक फ्लॉन्ट किया। उनके बालों में सफेद और काले रंग का कॉम्बिनेशन साफ नजर आ रहा था। इवेंट के लिए उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली बटन-डाउन शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी। क्लियर फ्रेम वाले चश्मे ने उनके लुक को स्मार्ट और थोड़ा अलग अंदाज दिया। एक्स पर सामने आए इस वीडियो में आमिर के बालों को लेकर खास तौर पर चर्चा हो रही है।सफेद बालों को लेकर लोगों का ध्यान आमिर खान के इस लुक की खास बात सिर्फ उनका आउटफिट या चश्मा नहीं, बल्कि उनके नेचुरल ग्रे हेयर हैं। अभिनेता ने अपने बालों को पूरी तरह काला दिखाने की कोशिश नहीं की। सफेद बालों को उसी तरह रखते हुए उन्होंने उन्हें अपने लुक का हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.