नई दिल्ली, जुलाई 30 -- केंद्र सरकार की ओर से गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद इसकी तस्करी बढ़ गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के इस फैसले के बाद तस्करी और अनौपचारिक यानी ग्रे मार्केट के जरिए आने वाले सोने में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोने की खरीदारी पर कंट्रोल करने की अपील की थी। इसके बाद सरकार ने 13 मई को सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया था। इसका मकसद सोने की मांग को नियंत्रित करना, व्यापार घाटा कम करना और रुपये पर दबाव घटाना था।क्या कहते हैं जानकार? वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारतीय कारोबार के प्रमुख सचिन जैन के अनुसार, 15% आयात शुल्क के साथ 3% जीएसटी को मिलाकर आधिकारिक सोने पर कुल टैक्स का अंतर...