नई दिल्ली, जून 2 -- मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 60 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ का परफॉर्मेंस भी अब तक जबरदस्त रहा है। शुरुआती दो दिन में मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ पर 68 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। अगर आप मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ पर दांव लगाना चाहते हैं तो अभी आपके पास मौका है। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 3 जून तक खुला हुआ है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का है। 90 रुपये पहुंच गया GMP, 149 रुपये है शेयर का दाममेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ (Merritronix IPO) में शेयर का दाम 149 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब...