नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Technocraft Ventures IPO: आईपीओ मार्केट में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों की एंट्री का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के आईपीओ की भी लॉन्चिंग हुई है। यह आईपीओ पिछले शुक्रवार को भारतीय प्राइमरी मार्केट में आया था और 11 अगस्त यानी मंगलवार तक खुला रहेगा। अब सवाल है कि इस आईपीओ पर दांव लगाना सही है या नहीं? इसके अलावा, ग्रे मार्केट में आईपीओ के क्या संकेत मिल रहे हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।आईपीओ डिटेल टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के मैनेजमेंट ने आईपीओ के लिए 200 रुपये से 212 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का लक्ष्य 252 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ का साइज 252 करोड़ रुपये है। इस बुक-बिल्ड इश्यू में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। कहने का मतलब है कि फ्रेश शेयर के अल...