नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Annu Projects IPO: अगले सप्ताह अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है। लिस्टिंग-डे पर आईपीओ का कैसा रेस्पॉन्स रहेगा, इसके बारे में हर दांव लगाने वाले निवेशक जानना चाहते हैं। सवाल है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी से क्या संकेत मिल रहे हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।बंपर सब्सक्रिप्शन शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को कुल मिलाकर 2.93 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 175 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,76,83,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,18,44,491 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि खुदरा हिस्से को 2.68 गुना बोली मिली। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.72 गुना सब्सक्रिप...