ग्रेस स्कूल में धूमधाम से मना मातृ दिवस
अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रानीधारा रोड स्थित ग्रेस स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। उनके बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इसके अलावा बच्चों ने मां के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या वृंदा जोशी ने बच्चों को मां का महत्व बताया। उप प्रधानाचार्या सीमा बुड़ाथोकी ने मातृत्व दिवस की बधाई दी। इस दौरान अभिभावकों के अलावा विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। । यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में दो दिवसीय मातृ दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- नंदा कॉवेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.