नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारतीय खाने में मसालों का सही इस्तेमाल ही स्वाद और रंग दोनों को खास बनाता है। खासकर जब बात ग्रेवी वाली सब्जियों की आती है, तो लोग चाहते हैं कि उनका रंग बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा गहरा लाल और आकर्षक दिखे। इसके लिए अक्सर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीरी मिर्च पाउडर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह खाने को खूबसूरत लाल रंग देता है, लेकिन बहुत ज्यादा तीखा नहीं होता। इसी वजह से यह कई तरह की ग्रेवी, करी और मसालेदार डिश में डाला जाता है। लेकिन कई बार लोग इसे सीधे सब्जी या ग्रेवी में डाल देते हैं, जिससे मसाले का स्वाद ठीक से नहीं खुल पाता और कभी-कभी हल्का पाउडर जैसा स्वाद भी रह जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ग्रेवी का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाएं, तो एक आसान किचन हैक अपनाया जा सकता है।कश्मीरी मिर्च ...