देवघर, मई 18 -- झारखंड प्रदेश जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ देवघर इकाई ने ग्रेन बैंक एटीएम प्रणाली के अधिष्ठापन को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने इस संबंध में भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग सहित झारखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की है। संघ का कहना है कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने से लगभग 950 डीलर परिवारों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो सकता है। यह भी पढ़ें- 10 हजार मानदेय और 3 रुपये कमीशन की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीसंघ की चिंताएँ संघ के जिला अध्यक्ष अभय चन्द्र झा द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि सरकार की ओर से पारदर्शिता के नाम पर ई-पीओएस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली पहले ही लागू की जा चुकी है, लेकिन अब ग्रेन बैंक एटीएम जैसी नई व्यवस्था से विक...