नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, श्रावस्ती, संवाददाता। सुरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर से लापता युवती को एसएसबी ने बरामद कर लिया। युवती को ग्रेटर नोएडा से ले जाकर नेपाल में बेचा गया था। युवती को मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी जवानों ने रविवार की रात सीमा स्तम्भ संख्या 640/05 के नजदीक नेपाल की ओर से आती एक संदिग्ध युवती को देखा। पूछताछ में उसने बताया कि साकीपुर से चार माह पूर्व उसकी मौसी के गांव में रहने वाली भाभी के भाई ने उसे शादी का झांसा दिया था। वह उसे लेकर आया और मल्हीपुर थाना क्षेत्र में लाकर बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी की शिकार युवती का एसएसबी ने बरामद किया बाद में उसने यौन शोषण कर किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया। उसने भी उसके साथ शोषण किया। एक माह पूर्व उसे नेपाल के मटेहिया गांव में ले जाकर बेच दिया, जहां उ...