ग्रेनो वेस्ट से NH-91 तक सफर होगा आसान, 4 लेन बनेगी ये सड़क; टेंडर जारी
ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट से राष्ट्रीय राजमार्ग-91 तक आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। क्षेत्र के छपरौला में बिसरख मार्ग पर रेलवे पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-91 तक की सड़क को चार लेन का किया जाएगा। प्राधिकरण ने सर्वेक्षण कर निविदा जारी कर दी है। एक से दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति चौक से जलालपुर होते हुए छपरौला और गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सड़क यहां बने रेलवे पुल से आगे सकरी होने के कारण अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। छपरौला में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने रेलवे पुल (बिसरख रोड) से एनएच-91 के बीच की सड़क को चौड़ी करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में दो लेन की इस सड़क को चार लेन का किया जाएगा। दोनों तरफ एक- एक लेन नई सड़क बनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.