नोएडा, नवम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में फ्यूजन होम्स से चेरी काउंटी के सामने वाली सड़क की हालत खराब होती जा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार प्राधिकरण से मांग की जा चुकी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। सोसाइटी में रहने अंकित ने बताया कि सड़क की हालत खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे है, जिसके कारण लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही, सबसे अधिक खतरा दो पहिया वाहन चालकों को होता है। गड्ढे में वाहन का पहिया जाने के कारण उनका नियंत्रण खो जाता है, जिससे वह नीचे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस तरह के कई घटनाएं सर्विस रोड पर हो चुकी हैं। वहीं, रोड के टूटे होने के कारण अधिक मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे लोगों का अपने बालकनी में बैठना भी मुश्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.