ग्रेनो वेस्ट में युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटपाट
नोएडा, अगस्त 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित से उसकी बाइक और जेब में रखे करीब 1500 रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा चौगानपुर गांव में प्रवीण कुमार किराये के मकान में रहता है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह तीन अगस्त की शाम को नोएडा से अपने घर लौट रहा था। डी मार्ट के समीप पुलिया पर वह अपनी बाइक साइड में रोककर खड़ा था। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीड़ित के सिर पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद पीड़ित को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद पीड़ित बेहोश होकर नीचे गिर गया। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी उसकी बाइक और जेब में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.