ग्रेनो वेस्ट में धूल उड़ने से रोकने के लिए मशीन से सड़कों की सफाई
नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्या। शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए स्वीपिंग मशीन से सफाई का काम तेज कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक के आसपास, 130 मीटर, 80 मीटर और 60 मीटर चौड़ी सड़क पर दो मशीनों से सफाई की जा रही है। इससे धूल की समस्या से काफी हद तक निदान मिलने का दावा किया जा रहा है। इस काम के लिए 5-6 स्वीपिंग मशीनों की जरूरत बताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्य सड़कों की मशीन से सफाई का काम सुबह 5 बजे शुरू कर दिया जाता है। सर्वेक्षण कर ऐसी सभी सड़कें चिह्नित की गई हैं, जहां पर धूल उड़ने की समस्या सबसे ज्यादा है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सर्दी के मौसम में हवा दमघोंटू हो जाती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.