नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के चक शाहबेरी गांव में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन था। बदमाश वारदात को अंजाम देकर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चक शाहबेरी गांव में हरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने घर के समीप जन सेवा केंद्र चलाते हैं। हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब 9:00 बजे दुकान बंद कर पैदल घर की तरफ जा रहे थे। उनके हाथ में एक बैग था, जिसमें दिनभर का कलेक्शन करीब साढ़े तीन लाख रुपये और उनका एक मोबाइल फोन था। वह जैसे ही घर के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और हथियार दिखाकर ब...