नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर में अवैध रूप से बने आठ रिहायशी टावर को सील कर दिया। इस सोसाइटी में 100 से अधिक फ्लैट बनाए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। इनमें फ्लैट और विला बनाए जा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। टीम ने गुरुवार को पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.