नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-71 स्थित चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर पांच अप्रैल को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मेट्रो की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में 10 लाख की आबादी होने के बाद भी उनको बेहतर कनेक्टिविटी, मेट्रो, सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कई वर्षों के बाद भी अब तक अधिकारियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो चलाने को लेकर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसके खिलाफ में पांच अप्रैल को सभी लोग सेक्टर-71 के चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करके विरोध जताए...