नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख ऐमनाबाद, सादोपुर, छपरौला समेत 16 गांवों की सभी गलियां एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी। अंधेरे वाली गलियों में ये लाइट लगाने के लिए निविदा जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। फर्म का चयन कर एक महीने में काम शुरू करने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नई बसावट वाले इलाके में स्ट्रीट लाइट का काम अधूरा होने की वजह से अंधेरा रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सभी गलियों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके के गांवों में भी स्ट्रीट लाइट का काम बाकी बचा है। वहां भी काम पूरा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.