नोएडा, मई 16 -- इस माह के अंत तक भूमिगत जलाशय चालू हो जाएगा, पाइपलाइन के परीक्षण का काम पूरा हो चुका ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का पहला भूमिगत जलाशय (यूजीआर) इस माह के अंत तक चालू हो जाएगा। यह क्षेत्र का मास्टर यूजीआर होगा, जिसकी क्षमता 360 लाख लीटर होगी। पर्याप्त भंडारण होने से सोसाइटियों में पर्याप्त और सुचारू गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। चार मूर्ति चौक तक गंगाजल पहुंचा दिया गया है।

भूजल की आपूर्ति ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके में अभी भूजल की आपूर्ति की जा रही है। गंगाजल आंशिक रूप से दिया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक मास्टर यूजीआर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर- 2,3 और टेक्जोन में निर्माणाधीन यूजीआर से जोड़ने का काम किया जाएगा। इन तीनों यूजीआर को भी अगले तीन से चार माह में चालू करने का लक्ष्य है। भूमिगत जलाशय न ...