नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे टावर जी के 22वीं मंजिल पर एक फ्लैट में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ है। किसी को चोट लगने की जानकारी नहीं है। प्लास्टर गिरने पर निवासियों ने गुणवत्ता खराब होने पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि बीते सप्ताह अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। सोसाइटी के जी- 2205 में रहने वाली रेखा दीक्षित ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने बेटे के साथ बेड पर बैठी थी। तभी अचानक बेड के पास ही प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। उनका कहना है कि यदि प्लास्टर का हिस्सा बेड पर गिरता तो किसी की जान भी जा सकती थी। आरोप लगाया कि सोसाइटी में रखरखाव टीम से दरार आने पर का...