नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सेक्टर अल्फा-1 में एक हजार वर्गमीटर जमीन चिन्हित की गई है। उच्चाधिकारी मौके का सर्वेक्षण कर चुके हैं। दो मंजिला भवन का निर्माण प्राधिकरण करेगा, जबकि पुस्तकालय का संचालन सीएसआर के तहत एक आईटी कंपनी द्वारा किया जाएगा। डिजिटल दौर में युवाओं को किताबों से जोड़ने के लिए प्राधिकरण की यह पहल काफी अच्छी मानी जा रही है। पुस्तकालय में 1500 से अधिक किताबें होंगी। एक साथ 160 लोग बैठ कर पढ़ सकेंगे। यहां पर आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। खास बात यह है कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पाबंदी रहेगी। इसका मकसद यह है कि लोग सिर्फ किताबें ही पढ़ें। इस परियोजना पर छह से सात करोड़ रुपये खर्च किए जा...