नोएडा, जून 13 -- बिटुमिन महंगा होने से कुछ ठेकेदारों ने काम बीच में ही छोड़ा, आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर सड़क के किनारे बस-वे समेत अन्य मुख्य सड़कों को चौड़ा करने और मरम्मत का ज्यादातर काम इस समय धीमा पड़ गया है। बिटुमिन यानी डामर महंगा होने से कुछ ठेकेदारों ने काम बीच में ही छोड़ दिया है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मानसून का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में गड्ढा युक्त सड़कों पर पानी जमा होने से परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी。 यह भी पढ़ें- ग्रेनो में सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत का काम धीमासड़क किनारे काम की स्थिति ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में तिलपता गोलचक्कर से आगे 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे निर्माणाधीन बस-वे का काम बंद पड़ा है। गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। न...