नोएडा, नवम्बर 9 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में 14 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2025 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान व सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओ को दुरुस्त किया जा रहा है। पोलैंड की टीम रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गई। खिलाड़ियों को दिल्ली के पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) के सेंटर भेज दिया गया, जहां वे अभ्यास करेंगे। भारतीय बॉक्सिंग संघ व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की मेजबानी में शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 14 से 21 नवंबर तक विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। मुक्केबाजों के ठहरने की व्यवस्था क्राउन प्लाजा होटल में की गई है। इ...