नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा। भारतीय नववर्ष संवत-2083 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 19 मार्च को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में होगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा होंगे। मेले का आयोजन भारत नवनिर्माण ट्रस्ट, भारतीय पर्व आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए किया जा रहा है। समिति के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि 19 मार्च को हवन के साथ उमंग उत्सव शुरू होगा। वहीं, 22 मार्च तक रोजाना प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...