नोएडा, जून 10 -- सेक्टर बीटा-1 में पार्क से घर लौटते वक्त हमला किया लोगों को आरोप, आए दिन हो रही इस तरह की घटनाएंग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में लावारिस कुत्ते ने बुधवार सुबह एक बच्ची के पैर पर काट लिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया। लोगों का आरोप है कि आए दिन सेक्टर में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं।सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि बुधवार सुबह पार्क से घर जाते समय एक बच्ची पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने बच्ची के पैर पर काट लिया। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में बच्ची को लावारिस कुत्तों ने काटा उनका कहना है कि सेक्टर में लगातार कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में एक बच्ची लावारिस कुत्तों के पीछे दौड़ने पर जान बचाने के लिए भागते समय गिर गई थी। कुत्...