ग्रेनो में नई आवंटन दरें लागू
नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी समेत 19 आवासीय सेक्टर सबसे अधिक महंगे हो गए हैं। इनमें भूखंडों की आवंटन दर 49,588 से बढ़कर 51,363 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौ सेक्टर शामिल हैं। वहीं, सबसे कम आवंटन दर 34,680 सेक्टर-11, 17 और 20 की है। प्राधिकरण ने कार्यालय आदेश जारी किया है। नई आवंटन दरें 21 मई से प्रभावी मानी जाएंगी। आवासीय के साथ व्यावसायिक और बिल्डर परियोजनाओं के लिहाज से भी ये 19 सेक्टर महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक आवंटन दर श्रेणी-ए में आने वाले इन्हीं सेक्टरों की है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में नई आवंटन दरें लागू व्यावसायिक भूखंडों की आवंटन दर फ्लोर एरिया रेसियो ( एफएआर) के हिसाब से 72,436 और 98,776 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.