ग्रेनो में तीन दिवसीय ईवी इंडिया एक्सपो कल से
नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में शामिल ईवी इंडिया एक्सपो- 2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 1 से 3 सितंबर तक किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाने का काम शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय एक्सपो में ई-मोबिलिटी से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम यानी पारिस्थितिकी तंत्र एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा। आयोजक के मुताबिक इस एक्सपो में देश-विदेश की प्रमुख ईवी कंपनियां अपनी नवीनतम डिजाइन और तकनीक पेश करेंगी। एक्सपो में आने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन, ईवी कलपुर्जे और सहायक उपकरण, बैटरी और ऊर्जा भंडारण प्रणाली, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग उपकरण और बुनियादी ढांचा, ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.