नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा शिक्षा का प्रमुख हब बनने के बाद अब आने वाले समय में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पतालों का भी हब बन जाएगा। प्राधिकरण ने यहां तीन बड़े अस्पतालों के लिए जमीन आवंटित की है, जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इसके लिए इंद्रप्रस्थ कैंसर सोसाइटी एंड रिसर्च सेंटर (राजीव गांधी कैंसर अस्पताल) को नॉलेज पार्क-2 में 25,800 वर्गमीटर, कैलाश अस्पताल समूह को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में 22,700 वर्गमीटर और जेपीएस लाइफ साइंस को सेक्टर ओमिक्रोन-1ए में 4,500 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। तीनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.