ग्रेनो में जमीन का मुआवजा बढ़ने पर किसानों ने मिठाई बांट खुशी मनाई
नोएडा, अगस्त 29 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में जमीन का मुआवजा बढ़ने पर शनिवार को दादूपुर, नवादा, पीपलका सहित कई गांवों के किसानों ने सेक्टर-37 में इकट्ठा होकर मिठाई बांट खुशी मनाई। इसके लिए शासन और प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने की मांग की है। शासन के निर्देश पर प्राधिकरण बोर्ड ने जमीन का मुआवजा 4,125 रुपये से बढ़ाकर 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि है। वहीं 6 फीसदी आबादी भूखंड के साथ 5,725 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा। छह फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने का प्रावधान वर्ष 2016 में समाप्त कर दिया गया था। इसे अब पुनः लागू कर दिया गया है। बीते गुरुवार को हुई घोषणा से किसानों में खुशी का माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.