नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36, 37, स्वर्णनगरी और पाई-वन के पार्क एलईडी हाईमास्ट लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग हो गए। सार्वजनिक स्थानों पर भी हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों और सेक्टर के लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन किया। विधायक ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। चार सेक्टरों के 22 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइट लगाने का काम किया गया है। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-36 और 37 के 6-6 पार्कों, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमिक्रॉन-1 पार्क 130 मीटर चौड़ी सड़क, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.