नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे खुले पड़े नालों को ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विप्रो गोलचक्कर से सेक्टर 36 व 37 की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे खुले नालों को ढकने का काम किया गया। इसमें प्रीकास्ट यानी पूर्व निर्मित ढक्कन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह काम एक से दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक दो मीटर चौड़े सभी नालों को ढकने का काम किया जाएगा। सड़कों के किनो खुले नालों को चिन्हित कर पूर्व में निविदा जारी की थी। इस पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। नोएडा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में कार समेत गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की घटना के बाद गड्ढों को भरने के साथ खुले नालों को ढकने के काम में तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.