नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कासना- सिरसा मार्ग पर भाटी गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात कोहरे के कारण एक कार खुले नाले में गिर गई थी। नाले में पानी कम होने से कार सवार दो युवक बाल- बाल बच गए। घटना से हरकत में आए प्राधिकरण ने नाले के पास आनन- फानन में दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। किसान से विवाद के चलते लंबे समय से काम नहीं हो पा रहा था। नोएडा में इंजीनियर युवराज की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत की घटना के बाद ग्रेनो में दुर्घटना संभावित स्थानों पर बेरिकेडिंग कर दिए जाने का दावा किया गया था। शनिवार देर रात भाटी गोलचक्कर के पास जिस स्थान पर कार नाले में गिरी थी,वहां पर पूर्व में मिट्टी डलवाने के साथ बेरिकेडिंग की गई थी। किसान से जमीन को लेकर विवाद के चलते प्राधिकरण काम नहीं हो पा रहा था।...