ग्रेनो में इस बार पेयजल की दरें नहीं बढ़ेंगी
नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर में आवासीय, औद्योगिक, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग समेत सभी श्रेणी के आवंटियों पर पेयजल की दर में वृद्धि का बोझ इस बार नहीं पड़ेगा। हर साल होने वाली 10 फीसदी की वृद्धि को इस वित्तीय वर्ष में स्थगित कर दिया गया है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश 22 मई को जारी कर दिया गया। प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कार्यालय आदेश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेयजल की दरें पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुसार लागू की जाती हैं, जो एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि 27 मई 2013 में हुई प्राधिकरण की 95वीं बोर्ड बैठक में पेयजल की दर में 10 फीसदी की वृद्धि हर साल किए जाने का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय के तहत हर वित्तीय वर्ष में पेयजल की दर में वृद्धि की जा रही थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.