ग्रेटर नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर, मिलक लच्छी और भनौता सहित 14 गांवों में अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा सर्वेक्षण शुरू किया है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस अभियान का उद्देश्य खाली जमीन की पहचान कर वहां तारबंदी करना और अवैध कब्जों को हटाना है। प्राधिकरण अब अतिक्रमण रोकने के लिए इसरो की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार कर रहा है। अधिकारियों की ओर से इस काम की रोजाना समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में अवैध निर्माण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। अधिकारी के मुताबिक टीम में नायब तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी, संबंधित वर्क सर्किल के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.