ग्रेनो में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल 25 को
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव में 25 मई को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल आयोजित किया जा रहा है,जिसमें में देश-विदेश के 200 से अधिक पहलवान दांव दिखाएंगे। दिनेश गुलिया, शेरा गुर्जर ,जोंटी भाटी, कलवा गुर्जर, मिर्जा, जलाल, हामिद जैसे बड़े पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। दंगल में महिला पहलवानों के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। आयोजक रणजीत पहलवान ने बताया कि दिवंगत पहलवान भागमल भाटी की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में तैयारी चल रही है, जिसमें भारत के अलावा ईरान, जॉर्जिया, रूस आदि देशों के पहलवान हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.