नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर, घंघोला और नवादा समेत 13 गांवों में इस वर्ष के अंत तक ई-पुस्तकालय की सुविधा मिल जाएगी। प्राधिकरण ने इसके लिए पूर्व में बने पंचायत भवनों को संवारने और नए भवन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अधिसूचित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी ई-पुस्तकालय के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक वर्क सर्किल आठ के गांवों में 13 ई-पुस्तकालय खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत गांवों में पहले से बने पंचायत भवन इस्तेमाल में लाए जाएंगे。 यह भी पढ़ें- मॉडल पंचायत भवन पर जल्द होगी लाइब्रेरी की सुविधाई-पुस्तकालय की मरम्मत अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त होने से वर्षों पहले बने भवन उपयोग में नहीं आ रहे हैं।...