नोएडा, अप्रैल 25 -- 673 दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू, लोग चार मई तक आवेदन कर सकेंगे भूमिहीन मजदूरों के अलावा दिव्यांगों और महिलाओं को आरक्षण मिलेगाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के 12 आवासीय सेक्टरों में वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें 673 दुकानें यानी शेड बनाए गए हैं। इनके आवंटन के लिए नियम और शर्तें तय कर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक लोग चार मई तक आवेदन कर सकते हैं।पात्र लोगों को अगले दो से तीन माह में जगह आवंटित कर दी जाएगी। वेंडिंग जोन में बिजली, पेयजल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक अधिसूचित क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों के अलावा दिव्यांगों, महिलाओं, एससी, एसटी, अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाएगा। सत्यापन के बाद ड्रॉ के माध्यम से जगह दी जाएगी। वेंडिंग जोन में साग सब्जी, फ...